अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: रिपोर्ट के अनुसार सीनेटर जॉन मैककेन ने म्यूनिख़ शहर ने सिक्योरिटी कॉफ़्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि अमरीकी सरकार गंभीर संकट और बदहाली का शिकार है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन के इस्तीफे से पता चलता है कि वाशिंगटन के राजनीतिक क्षेत्रों में भारी मुश्किल पैदा हो गई हैं और सरकार, अंदर से संकट और अव्यवस्था का शिकार हो चुकी है।
अमरीकी सीनेटर का कहना था कि अमरीकी राष्ट्रपति ने अब ऐसी बात कह दी है जो उनके पहले वाले बयान के खिलाफ है जिससे स्पष्ट हो गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के कथनी और करनी में अंतर पाया जाता है।
उल्लेखनीय है कि यूरोपीय देश, नई अमरीकी सरकार की विदेश नीति को लेकर सख्त चिंतित हैं।
अमरीकी रक्षा मंत्री जेम्स मेट्स और विदेश मंत्री रेक्स टीलरसन अपने पहले यूरोप के दौरे में, यूरोपीय देशों की चिंता दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।
18 फ़रवरी 2017 - 12:40
समाचार कोड: 812483
सीनेटर जॉन मैककेन ने म्यूनिख़ शहर ने सिक्योरिटी कॉफ़्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि अमरीकी सरकार गंभीर संकट और बदहाली का शिकार है।